फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंगाली समुदाय ने की मां काली की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक भवनों, क्लबों में देर रात तक चले कार्यक्रम
विज्ञापन

सुबह मूर्तियों का ईको फ्रेंडली तरीके से विसर्जन किया

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली की रात शहर के बंगाली समुदाय के लोगों ने मां काली की पूजा की। दिवाली पूजन और दीपक जलाने के बाद रात्रि दस बजे यह पूजा प्रारंभ हुई जो देर रात करीब ढाई बजे तक चली।
विभिन्न इलाकों में सामूहिक रूप से सामुदायिक भवनों, सोसाइटियों के क्लबों या किसी के घर में मां काली की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा, हवन, सामूहिक पुष्पांजलि और महाभोग का वितरण किया गया। सुबह मां काली की मूर्तियों का ईको फ्रेंडली तरीके से विसर्जन कर दिया गया। ज्वाइंट पूजा समिति के संयोजक अतिक चट्टोपाध्याय ने बताया कि 23 जगह मां काली की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। इन मूर्तियों का विसर्जन मंगलवार सुबह अस्थायी तालाब बनाकर सेक्टर-4 में किया गया।
विज्ञापन

पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा समिति ने सेक्टर-31 स्थित जलवायु विहार में काली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष मिहिर कर्माकर ने बताया कि इसमें एसोसिएशन से जुड़े बंगाली समुदाय के लोग परिवार सहित एकत्र हुए। संगठन के महासचिव राजश्री सेनगुप्ता, अध्यक्ष अरविंद राय और समिति के अन्य सदस्य इसमें शामिल हुए। डीएलएफ कल्चरल एसोसिएशन की ओर डीएलएफ फेज-1 के सामुदायिक भवन में दिवाली की रात काली पूजा की गई। संगठन के अध्यक्ष अबीर रॉय और कल्चरल सेक्रेटरी रुद्र बोस ने बताया कि पूजा धूमधाम से की गई।
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे पर डीएक्सपी कल्चरल एसोसिएशन की ओर से भी सेक्टर-103 स्थित सेंट्रम पार्क में काली पूजा का आयोजन किया गया। समित चटर्जी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेस वे के बंगाली परिवारों ने इस पूजा में हिस्सा लिया। सेक्टर-56 में बांगिया परिषद की ओर से भी मां काली की पूजा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें