फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में हरसरू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला की मौत हो गई। पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान हरसरू निवासी अनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात को धीरेंद्र अपनी पत्नी अनीता के साथ दिवाली के लिए सामान लेकर घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पति और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अनीता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई थी। जांच अधिकारी एसआई राजेश पहल ने बताया कि अनीता के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें