फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के विवाद में युवक के सिर पर मारी बियर की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बाइक को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पीड़ित का आरोप है कि भाई के दोस्त ने उसके सिर पर बियर की बोतल फोड़ते हुए उसके हाथ में कांच मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोंडसी निवासी निखिल राघव ने शिकायत में कहा कि उसके भाई अखिल राघव का दोस्त राहुल उसकी बाइक ले गया था। बाइक वापस करने की बजाय वह परेशान कर रहा है। उसे कॉलोनी के कुछ दोस्तों ने बताया कि राहुल उसकी बाइक लेकर चंद्रशेखर फार्म की तरफ गया है। इस पर निखिल अपने दोस्त मुकेश उर्फ गोलू को लेकर मौके पर पहुंचा। राहुल और उसके तीन अन्य साथी हरीश, करण और राहुल शराब पी रहे थे। निखिल की चारों से बहस हो गई। आरोप है कि राहुल ने गुस्से में आकर उसके सिर पर बियर की बोतल मार दी और टूटी हुई बोतल को उसकी बाजू में घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में घायल को मुकेश ने अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें