फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व उसके परिवार को पीटा, दो एफआईआर भी दर्ज कराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सत्ता की हनक के आगे पुलिस कार्रवाई की दिशा ही मुड़ जाती है। रविवार रात को इसका जीता जागता उदाहरण बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद के घर और फिर पालम विहार थाना में देखने को मिला। हाल ही कोरोना की वजह से दिवंगत हुए बादशाहुपर विधायक के भाई संदीप की पूर्व पत्नी अपने परिजनों संग उनके घर सांत्वना देने पहुंची थीं। यहां विधायक के परिजनों ने महिला व उसके परिवार के लोेगों को एक कमरे में बंद कर जमकर पीटा। सूचना पर आई पुलिस ने पीड़ितों को बचा तो लिया, लेकिन थाने लाकर भाभी की तहरीर पर पीड़ितों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। इसके कुछ घंटे बाद ही विधायक के चचेरे भाई की तहरीर पर पीड़ितों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया। उन्हें पुलिस ने देर रात तक थाने में बैठाए भी रखा।
विज्ञापन

बादशाहपुर विधायक के भाई संदीप का कुछ समय पहले तलाक हो गया था। कुछ दिन पहले ही संदीप की कोरोना से मौत हो गई। तलाकशुदा महिला रविवार को अपने परिजनों संग उनके घर सांत्वना देने पहुंची थी। यहां विधायक के परिजनों ने उन्हें कमरे में बंद कर खूब पीटा। पीड़िता ने बताया है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पिटते हुए बचाया। वहां से पुलिस उन्हें महिला थाने ले गई, लेकिन कुछ समय बाद ही महिला थाने से उन्हें पालम विहार थाने लाया गया। पीड़ितों का मेडिकल भी कराया गया। यहां पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय महिला व उसके परिवार पर ही कार्रवाई कर दी। विधायक की भाभी ने पीड़ितों पर ही घर की महिलाओं को छेड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया और पुलिस ने भी सच्चाई से मुंह मोड़ते हुए केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित महिला व उसके परिवार पर मारपीट करने के बाद भी आरोपियों को तसल्ली नहीं हुुई। कुछ घंटे बाद ही विधायक के चचेरे भाई पवन कुमार ने महिला पर एक और मामला दर्ज करा दिया। पवन ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके भाई संदीप की तलाकशुदा पत्नी का संबंध फतेह उर्फ लवप्रीत से है। महिला और लवप्रीत संदीप व हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। रविवार को भी महिला व लवप्रीत ने घर आकर धमकी दी। पुलिस ने पवन की तहरीर पर भी मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता व उसके परिजनों का कहना है कि मार खाने के बाद भी उन पर दो मुकदमे पुलिस ने दर्ज कर लिए। घंटों तक थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व उसके परिजनों ने ही पंजाब से आकर विधायक के घर में मारपीट की है। इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
- इंस्पेक्टर संजय, थाना प्रभारी, पालम विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें