फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने ग्रामीण इलाकों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीएम के आदेश के लगभग महीनेभर बाद सोमवार से होम आइसोलेशन में रह रहे करीब तीन सौ मरीजों को दवाओं की किट बांटीं गईं। यह शुरुआत ग्रामीण इलाके से की गई है। प्रदेश सरकार ने यहां के संक्रमितों का घरों पर इलाज कराने के लिए 80 लाख रुपये जारी किए थे। इस राशि से प्रत्येक मरीज को करीब 5-5 हजार रुपये के सामान दिए जाने हैं। जिसमें ऑक्सीमीटर, दवाएं तथा अन्य सामान है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र यादव ने सोमवार को शहरी व ग्रामीण इलाकों में चल रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने शहरी क्षेत्र के शहरी प्राथमिक केंद्र चंद्रलोक व आरडी सिटी के डी ब्लॉक में जाकर वहां पर सुविधाओं का जायजा लिया तो ग्रामीण इलाकों में गांव टिकली, पलड़ा, घामड़ोज के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोंडसी के कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।
इस दौरान सीएमओ ने सेंटरों पर तैनात सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड 19 के लिए जरूरी दिशानिर्देश पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन

अब तक 1 लाख 49810 की हुई जांच :
हरियाणा ग्रामीण सामान्य स्वास्थ्य जांच योजना के तहत गुरुग्राम जिले में 15 मई से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य जांच का कार्य शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक स्वास्थ्यकर्मी 26 हजार 835 घरों में जाकर 1 लाख 49810 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। उपरोक्त गांवों में करीब 1528 आरएटी व 393 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से आरएटी में 22 व आरटीपीसीआर में 21 कोविड संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सर्वे के दौरान 750 लोग ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में है और उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन किट उपलब्ध कराकर उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। पहले दिन टीकली व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक में सोमवार को 300 आइसोलेशन किट वितरित की गईं।
ब्लैक फंगस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम :
कोरोना के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यकर्मी ब्लैक फंगस इन्फेक्शन के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके तहत लोगों को बताया जा रहा है कि यदि उन्हें आंख और नाक में दर्द, आंख के चारों ओर लालिमा, नाक का बंद होना, जबड़े की हड्डी में दर्द, चेहरे में एक तरफ सूजन, दांत में दर्द, दांतों का ढीला होना, धुंधला दिखाई देना, शरीर में दर्द होने संबंधी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें