फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालतू कुत्ते के हमले का विरोध करने पर मारपीट, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
-गंभीर रूप से घायल महिला को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रैफर किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे में पालतू कुत्ते के हमले का विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने महिला के साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया। परिजनों ने उसे अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तारिफ हुसैन निवासी सरल गांव ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी अंजुम अपने खेतों पर आई हुई थी। उनके खेतों के समीप सत्तार का घर है। उसने एक कुत्ता पाल रखा है, जो पागल है। आरोपी उसे हमेशा खुला रखते हैं। आरोप है कि जब उसकी पत्नी अंजुम वहां से गुजर रही थी, उसी समय कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अंजुम ने बड़ी मुश्किल से भगाकर अपनी जान बचाई। जब इसकी शिकायत सत्तार से की गई तो आरोपी के परिवार के अन्य लोग वहां आ गए। उन्होंने अंजुम पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे मरा समझकर मौके से भाग गए। नगीना थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के पांच नामजद के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें