फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बनेगा बास्केटबॉल कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए कराएगा निर्माण, कोर प्लानिंग सेल की बैठक में बरसाती नालों की डीसिल्टिंग के तीन कामों को मंजूरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट बनेगा। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) इसका निर्माण कराएगा। मंगलवार को प्राधिकरण की कोर प्लानिंग सेल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही तीन प्रमुख बरसाती नालों की गाद को पूरी तरह साफ करने के काम की स्वीकृति दी गई।

बैठक में बास्केटबॉल कोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव इन्फ्रा-1 डिवीजन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव के तहत दो आउटडोर बास्केट बॉल कोर्ट और एक इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इस योजना में ड्रेसिंग रूम, शौचालय, फ्लड लाइट, मॉड्यूलर डेक ब्लीचर्स जैसी सभी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2.3 करोड़ रुपये है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय मानक और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट परिसर का विकास किया जा रहा है। इसमें भविष्य में शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में करीब 16.11 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत के ड्रेनेज नेटवर्क के डीसिल्टिंग काम के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव हुए स्वीकृत

- सेक्टर 66-67 में 1.35 किलोमीटर आरसीसी पाइप ड्रेन और सेक्टर 58-59 में 1.65 किलोमीटर आरसीसी पाइप ड्रेन की हाई पावर सुपर सकर मशीन से डीसिल्टिंग होगी

- हाई पावर सुपर सकर मशीन के माध्यम से सेक्टर-72ए से सेक्टर-37 तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन लेग-।।। के 13 किलोमीटर की डीसिल्टिंग होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें