सेक्टर-4 में बरसाती नाले के निर्माण का शिलान्यास करते हुए गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला साथ मे
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला व मेयर मधु आजाद ने सोमवार को सेक्टर-4 क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम (बरसाती नाले) के निर्माण का शिलान्यास किया। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले से जल निकासी का उचित प्रबंध होने से लोगों को जलभराव की समस्या से निताज मिलेगी।
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम का चहुंमुखी विकास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करके कार्य जारी है। मेयर मधु आजाद ने कहा कि नगर निगम द्वारा अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को गति दी जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता पर भी निगम का विशेष ध्यान है। स्वच्छता के लिए आम जनता के बीच स्पर्धाएं कराकर सम्मान भी दिया जा रहा है। सेक्टर-4 में नाले के निर्माण के बाद यहां जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। हम सबको मिलकर शहर को खूबसूरत बनाने के प्रयास करने चाहिए। अपने घर से लेकर कार्यालय तक स्वच्छता को मुख्य एजेंडे में रखना चाहिए। बीमारियों से बचाव भी होगा और शहर भी सुंदर होगा।
जल्द पूरा होगा अंडरपास का निर्माण
मेयर ने कहा कि गुरुग्राम में तीन स्तरीय प्रशासन जिला प्रशासन, नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण काम करता है। ऐसे में यहां विकास के काम व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं। पहले शहर से निकलने वाले हाइवे पर अंडरपास, फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है, अब शहर के भीतर इस तरह का कार्य जारी है। बस अड्डे के पास अंडरपास बनने इस क्षेत्र से यातायात जाम की समस्या खत्म होगी। अंडरपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सरकार का भी यहां के विकास पर पूरा फोकस है।