फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सौंफ के बजाय दी ड्राई आईस, बैंक मैनेजर की जीभ जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्तरां पर गंभीर लापरवाही का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित एलान एपिक मॉल के एक रेस्तरां में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित मयंक, जो एक निजी बैंक में मैनेजर हैं और सेक्टर-52 में रहते हैं, परिवार के साथ डिनर के लिए रेस्तरां पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, भोजन के बाद मयंक ने माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ मांगी थी। आरोप है कि स्टाफ की गलती से उन्हें सौंफ की जगह ड्राई आइस दे दी गई। जैसे ही मयंक ने इसे मुंह में रखा, उन्हें तुरंत तेज जलन और दर्द महसूस हुआ। कुछ ही पलों में उनकी जीभ, होंठ और गले के अंदरूनी हिस्से में गंभीर जलन और चोट के निशान दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया और जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार, ड्राई आइस के संपर्क से शरीर को गंभीर नुकसान और रासायनिक जलन हो सकती है, जिसके कारण यह गंभीर स्थिति बनी। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रेस्तरां स्टाफ को वही सौंफ खाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया, जिससे उनकी लापरवाही और स्पष्ट हो जाती है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और सौंफ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें