फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएफटीआई ने जयवीर सिंह आर्य को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयवीर सिंह आर्य की सेवानिवृत्ति पर प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, प्रशासनिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान जयवीर सिंह आर्य को पारंपरिक पटका पहनाकर व प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। जयवीर सिंह आर्य ने कहा कि प्रशासनिक जीवन के दौरान उन्हें जनता, उद्योग जगत और सहयोगी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन और उद्योगों के बीच सकारात्मक संवाद राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि जयवीर सिंह आर्य जैसे अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें