गुुरुग्राम। एक बैंक मित्र द्वारा पीएनबी बैंक की ब्रांच के साथ 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सुपरविजन करने वाली कंपनी ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अशोक विहार निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी बैंकों से जुड़े बैंक मित्रों का सुपरविजन करती है। वह कंपनी में फील्ड सुपरवाइजर हैं। पिछले दिनों पंजाब नेशनल बैंक की खांडसा शाखा से जुड़े बैंक मित्र सतीश कुमार ने 57 खाताधारकों के पैसे लगभग 7 लाख रुपये जमा करने में धोखाधड़ी की। बैंक मित्र सभी खाताधारकों को बैंक की रसीद देकर फरार हो गयाञ शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी अपने जीजा के यहां रहता था, ऐेसे में उसके जीजा की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया गया है।