फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगी गई राशि के दो प्रतिशत ब्याज पर बैंक खाता बेचा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर थाना पूर्व की टीम ने शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी अंकित, संदीप और दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है।
एसीपी साइबर गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया और उससे दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब व्यक्ति ने रिफंड मांगा तो ठगों ने संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ठगी गई राशि में से 12.80 लाख रुपए जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे, वह अंकित के नाम पर है। अंकित और संदीप ने यह बैंक खाता ठगी गई राशि के दो प्रतिशत कमीशन पर आरोपी सुमित को बेचा था। टीम अब सुमित से पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि उसने आगे किसको बैंक खाता बेचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें