फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट से साल भर में पहाड़ खत्म करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कंपनियों को काम हुआ आवंटित, रोजाना 700 मिट्रिक टन कूड़े का होगा निस्तारण, 24 करोड़ की लागत से लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट व सड़क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम कूड़े का पहाड़ खत्म करने के लिए 11 माह का समय तय किया है। इसके लिए निगम की ओर से सड़क प्लांट बनवाने से लेकर अन्य काम पर 24 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

बंधवाडी लैंडफिल साइट से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने निर्देश दिए थे कि कि लीगेसी वेस्ट का जल्द से जल्द उचित ट्रैक से निपटान किया जाए। नए टेंडर के तहत लगभग 16.80 लाख मीट्रिक टन कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण का कार्य फरवरी 2026 के अंत तक शुरू होकर फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। बंधवाड़ी और आसपास के गांवों में भूजल स्तर और पर्यावरणीय प्रभावों की स्थिति भी ठीक होगी। इसके तहत स्थानीय निवासियों की मांग पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही बंधवाड़ी में फरीदाबाद से आने वाले कचरे पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


कूड़े को लेकर ग्रामीण कर चुके हैं प्रदर्शन

बंधवाड़ी कूड़े के पहाड़ को खत्म करने व फरीदाबाद से आने वाले कूड़े को रोकने के लिए आस-पास गांव के लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। बंधवाड़ी गांव के रहने वाले समाज सेवी मनोज बंधवाड़ी ने बताया कि पंचायत के लोग एनजीटी से अधिकारियों से इस समस्या को लेकर कई बार मिला जा चुका है। सोहना विधायक के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य होने संभावना है।
विज्ञापन




बधवाड़ी कूड़ा प्लांट के निस्तारण को लेकर दो अलग-अलग एजेंसियों को काम का आवंटन किया गया है। तय समय-सीमा के तहत ही इसका निस्तारण किया जाएगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त , नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें