फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालूदा मार्ग अब स्मार्ट नहीं, सामान्य ही बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना नगरपरिषद ने स्मार्ट मार्ग की श्रेणी से निकाला, परिषद करेगी निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगर परिषद ने बालूदा मार्ग को स्मार्ट मार्ग की श्रेणी से निकाल दिया है। मार्ग को परिषद सामान्य मार्ग बनाएगी। इसके लिए परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं ऐसा होने से बालूदा मार्ग के हालात सुधरने की संभावना है जिसमें ढेरों गड्ढे लोगों को रोजमर्रा चोटग्रस्त कर रहे हैं।

पिछले दिनों नगर परिषद ने कस्बे की 8 सड़कों को स्मार्ट सड़कें बनाए जाने की योजना तैयार की थी। इसमें बालूदा मार्ग, अस्पताल मार्ग, फव्वारा चौक, चुंगी नम्बर 1, अग्रसैन मार्ग,बस स्टैंड मार्ग, ताऊ देवीलाल मार्ग आदि शामिल हैं। उक्त मार्गों के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी तय थी। अब बालूदा मार्ग को स्मार्ट मार्ग की श्रेणी से निकाल दिया गया है। जिसको सामान्य मार्ग की तरह बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूदा मार्ग पर गड्ढों की भरमार है जिससे पैदल चलने वाले राहगीर व वाहन चालक काफी परेशान हैं। नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार बताते हैं कि बालूदा मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण स्मार्ट मार्ग नहीं बनाया जा सकता है। मार्ग के बीच में डिवाइडर बनाने से दोनों ओर जाम की स्थिति बन जाएगी। जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। परिषद उक्त मार्ग का सामान्य मार्ग बनाएगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें