फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली देहात और द्वारका के लोगों का गुरुग्राम में आना-जाना आसान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली देहात और द्वारका के लोगों का वाहनों के माध्यम से गुरुग्राम में आना-जाना आसान हो जाएगा। वहीं बजघेड़ा गांव के आसपास द्वारका एक्सप्रेस के साथ बसे विभिन्न सेक्टरों और गांवों के लोगों को गुरुग्राम में आने-जाने के लिए अपने वाहनों का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को रेलवे फाटक खुलने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह दौलताबाद फ्लाईओवर पर भी नहीं फंसेंगे। दरअसल बजघेड़ा में रेलवे अंडर पास बनकर तैयार हो गया है। इससे लोगों को करीब 3 किलोमीटर के फेर से नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली देहात और द्वारका के लोगों के साथ-साथ द्वारका एक्सप्रेस- वे के साथ बसें विभिन्न सेक्टरों और गांवों के लोग बजघेड़ा फाटक से आते-जाते थे। इस दौरान उन्हें अधिकतर रेलों के आवागमन के दौरान फाटक पर इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब दो वर्ष पहले बजघेड़ा फाटक पर रेलवे अंडर पास और रेलवे ओवर ब्रिज बनाना शुरू किया। यहां रेलवे अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है और पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार देर शाम को इसका उद्घाटन किया।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार इस रेलवे अंडर पास से केवल छोटे वाहनों का ही आवागमन हो सकता है। इस तरह दिल्ली और द्वारका एक्सप्रेस-वे की ओर से आने-जाने वाले छोटे वाहन वालों को अब गुरुग्राम आने के लिए दौलताबाद रेलवे ओवर ब्रिज सेे आना-जाना नहीं पड़ेगा। यहां से आने-जाने के दौरान लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इसके अलावा उन्हें जाम का सामना करना होता था। कई बार यहां जाम लंबा लगने की स्थिति में लोग कई किलोमीटर आगे जाकर धनवापुर रेलवे फाटक से गुरुग्राम में प्रवेश करते थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दावा किया है कि बजघेड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज का काम भी अंतिम चरण में है और यह कार्य 30 सितंबर तक पूरा होने का अनुमान है। यह ब्रिज चालू होने के बाद गुरुग्राम में बसों के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों को करीब 20-25 मिनट समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें