फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए 50 स्कूलों में बनेंगे बैडमिंटन कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की घोषणाओं पर कार्रवाई शुरू, योजना पर साढ़े तेरह करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले के 50 स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की तैयारी है। सरकार की इस योजना पर करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मेवात विकास एजेंसी की तरफ से जिले में विकास के लिए कई नए काम कराने की तैयारी भी चल रही है।
इसके लिए प्रशासन की तरफ से खाका तैयार कर लिया गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जिले के 50 स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट, खेल परिसर पर 13.50 करोड़ रुपये भी शामिल है। इसके अलावा कई ऐसे कार्य थे, जो लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे। इन कार्यों को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से बीते जून में मेवात विकास एजेंसी की बैठक में हरी झंडी दी गई थी। योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कवायद प्रशासन की तरफ से शुरू कर दी गई है। उपायुक्त की तरफ से होने वाले विकास कार्यों के एस्टीमेट मांगे गए हैं, ताकि आगे कार्रवाई हो सके। प्रशासन की तरफ से मामले में बैठक करके अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैडमिंटन कोर्ट बनने से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में खेल की भावना बढ़ेगी साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मेवात में खेल सुविधाएं बहुत कम होने के कारण यह अच्छी पहल है। प्रशासन व सरकार की पहल का लोगों ने स्वागत किया है तो शिक्षाविद भी इसे अच्छा कदम बता रहे हैं। जिन स्कूलों में बनाया जाना है उनसे इस्टीमेट लिए जा रहे हैं, ताकि जल्द काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

इन योजनाओं को दी गई थी मंजूरी
इसी साल जून महीने में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेवात विकास बोर्ड की 31वीं बैठक में जिले के 50 स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट बनाने, मेवात में बलिदानी हसन खां मेवाती के नाम से संग्रहालय, नूंह जिला मुख्यालय पर 13.50 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इसके अलावा नूंह में ऑडिटोरियम, तावडू ब्लाॅक में स्वयं सेविका महिलाओं के लिए हुनर हाट, मेवात माॅडल स्कूल फिरोजपुर झिरका में बालिका छात्रावासों में दो ट्रांजिट छात्रावास, गांव आकेड़ा में यूनानी मेडिकल काॅलेज, फिरोजपुर झिरका में मेवात माॅडल काॅलेज, गांव छपेड़ा में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का भवन, हेल्थ विभाग द्वारा मेडिकल उपकरण खरीदने संबंधी कार्यों की बात कही थी। मेवात विकास एजेंसी की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग माॅडल आंगनबाड़ी बनाने के लिए उनमें बच्चों के खेलने का सामान आदि के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। इसी प्रकार नूंह जिला मुख्यालय पर 200 बच्चों की क्षमता वाली लाइब्रेरी के निर्माण के साथ फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व तावडू उपमंडल में 100-100 बच्चों की क्षमता वाली लाइब्रेरी व पांच हजार से अधिक आबादी वाले बड़े गांवों में 50 बच्चों की क्षमता वाली लाइब्रेरी के निर्माण कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री ने मेवात विकास अभिकरण की बैठक में जो घोषणाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द इन पर काम शुरू कराया जाए। स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट बनने से छात्रों में खेल भावना बनेगी और वो खेलों में भी नाम रोशन करेंगे। -अखिल पिलानी, उपायुक्त नूंह
फोटो- एक स्कूल में खेलते हुए बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें