फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में जर्जर सड़कें, असुरक्षित रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में बोले लोग, जर्जर सड़कें और गहरे गड्ढे, बारिश में हो जाते हैं जानलेवा
विज्ञापन

15 साल से सत्या द हर्मिटेज सोसाइटी के लोग जूझ रहे है बुनियादी समस्याओं से




संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम।
सेक्टर-103 स्थित सत्या द हर्मिटेज के करीब 600 परिवार पिछले 15 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने आरोप लगााया कि प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। मुख्य समस्याओं में जर्जर सड़कें और गहरे गड्ढे शामिल हैं, जो बारिश में और जानलेवा हो जाते हैं। सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने से रात में हादसों का डर और महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग महंगे निजी ऑटो पर निर्भर हैं। ड्रेनेज और साफ-सफाई की बदहाली ने निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है।
-
सोसाइटी में सिर्फ समस्याओं का वास
न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों करीब चार दिन तक जल संकट से परेशान रहे थे। यहां कभी सड़क, पानी तो कभी स्ट्रीट लाइट की समस्या का सामना करना पड़ता है। - कैलाश कुमार, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन



सोसाइटी के भीतर तो हम लोग सफाई रखते हैं लेकिन सोसाइटियों के आसपास की जगहों से कूड़े का नियमित उठान नहीं हो रहा है। जिससे लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। - अमितोश पांडे, कोषाध्यक्ष

रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सड़क पर बिना बारिश के भी पानी जमा रहता है। - प्रेरणा जैन, आरडब्ल्यूए संयुक्त सचिव


सोसाइटी में जाने तक के लिए सड़क सुविधा नहीं है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क जर्जर हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। - एसएम रॉय, आरडब्ल्यूए सचिव
विज्ञापन


यहां पर प्रशासन की ओर से कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण निजी वाहन और महंगे ऑटो को सहारा लेना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बाद होता है। - प्रमोद यादव, आरडब्ल्यूए, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें