फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले में कूड़ा डालने वालों का होगा ऑनलाइन चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम व आईडीएफसी बैंक ने मिलकर चलाई योजना, चालान की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
विज्ञापन

30 पीओएस बैंक ने निगम को दीं
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में खुले में कूड़ा डालने वाले और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले लोगों का ऑनलाइन चालान होगा। नगर निगम ने आईडीएफसी बैंक के साथ मिलकर योजना चलाई है। बैंक की ओर से निगम को 30 प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन दी गई हैं।

आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निगम क्षेत्र में सफाई के काम की निगरानी रखने के लिए एचकेआरएन के माध्यम से 30 सहायक सफाई निरीक्षकों की भर्ती की गई है। सभी निरीक्षकों को गांव अलॉट किए जा चुके हैं। इन गांवों में सफाई से संबंधित कामों की जिम्मेदारी, सफाई एजेंसियों के कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट और संसाधनों की जांच का जिम्मा निरीक्षकों को दिया गया है। सभी सहायक सफाई निरीक्षकों को मशीन दे दी गई है। निरीक्षकों को मशीन को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन

सहायक सफाई निरीक्षक इन मशीनों का उपयोग करते हुए खुले में कूड़ा डालने वाले, पाॅलीथिन का इस्तेमाल करने वाले, कबाड़ में आग लगाने वाले, खुले में एसटीपी का पानी डालने वाले व अन्य प्रतिबंधित गतिविधियां करने वालों के ऑनलाइन चालान करेंगे। सभी पीओएस मशीन इन निरीक्षकों के नाम अलॉट की गई हैं। सहायक सफाई निरीक्षकों के आने के बाद निगम क्षेत्र में सफाई के काम में प्रगति देखने को मिली है।
आयुक्त ने बताया कि पिछले महीने इन निरीक्षकों के द्वारा एक लाख 76 हजार रुपये के चालान किए गए। निरीक्षकों ने करीब 37 किलोग्राम पाॅलीथिन जब्त करते हुए 283 चालान किए। इन चालानों से निगम के राजस्व में एक लाख 42 लाख रुपये जमा हुए। इसी प्रकार खुले में कूड़ा डालने वालों के 57 चालान करते हुए करीब 35 हजार रुपये वसूल किए हैं।
-
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
सेक्टर-10 ए मार्केट और वजीराबाद वेंडिंग जोन में चलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से अस्मी संस्था के सहयोग से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत सेक्टर-10ए मार्केट में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव एवं अस्मी संस्था की संस्थापिका शोभा लाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कुलदीप हिन्दुस्तानी ने उपस्थित दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में योगदान दें। प्रिंका यादव ने दुकानदारों से अपील की है कि वे पॉलीथीन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं, शोभा लाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, हरियाणा दिवस एवं हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत वजीराबाद वेंडिंग जोन में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेहड़ी-पटरी लगाने वाले दुकानदारों को अपनी रेहड़ी पर दो कूड़ेदान (गीला और सूखा कचरा) रखने के लिए प्रेरित किया और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें