गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और आकाश पब्लिक स्कूल के संयुक्त देखरेख में प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ वार्ड-35 के पार्षद परमिंदर कटारिया, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी और बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
डॉ. जयवीर यादव ने विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और पॉलिथीन से बचने की सलाह दी। परमिंदर कटारिया ने हर घर में दो कूड़ेदान रखने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव भारद्वाज ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संवाद