फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल व नकली सिम का करते थे इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला नूंह पुलिस ने साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और नकली सिम कार्ड का इस्तेमाल कर आम लोगों से ठगी करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया गया है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कैफ पुत्र अयूब व वकील पुत्र मुस्ताक निवासी गांव चित्तौड़ा थाना फिरोजपुर झिरका और मुबीन पुत्र अब्दुल गनी राशिद निवासी पापड़ी थाना पिनगवां के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि यह आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर और सिम कार्ड का उपयोग करते थे। ये लोग सोशल मीडिया पर सस्ते फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान बेचने के नाम पर विज्ञापन डालते थे और लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार फील्ड में गश्त और निगरानी कर रही हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैफ को उजीना स्थित एक कंपनी कैंपस से गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य दो आरोपियों वकील और मुबीन को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिम और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाते थे। इनके खिलाफ साइबर पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें