नूंह। जिला प्रशासन द्वारा सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिक अपने बिजली बिल के आधार पर उपयुक्त सोलर सिस्टम की क्षमता का सही आकलन कर सकें। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि सौर ऊर्जा न केवल बिजली खर्च को कम करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि सामान्यतः 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 4 यूनिट और एक माह में करीब 120 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है। इसी आधार पर एक सरल फार्मूले से जरूरत का आकलन किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उपभोक्ता की मासिक खपत 600 यूनिट है, तो उसके लिए लगभग 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम उपयुक्त रहेगा। उपायुक्त ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 10 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की सलाह दी, जिससे सिस्टम 5.5 से 6 किलोवाट तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि किलोवाट सिस्टम के लिए लगभग 400 से 500 वर्ग फुट छत की आवश्यकता होती है। संवाद