फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रैगपिकर्स के लिए जागरूकता अभियान, स्वच्छता व्यवस्था से जोड़ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की तरफ से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से क्षेत्र के कांकरौला गांव में रैगपिकर्स (कचरा बीनने वाले लोग) को बेहतर और सुरक्षित तरीके से काम दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसका मकसद उन्हें शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था से जोड़ना और उनकी स्थिति को सुधारना है। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि रैगपिकर्स रोजाना कचरा इकट्ठा करके शहर की सफाई में मदद करते हैं लेकिन कई बार उन्हें सही पहचान, सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसी कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि अगर रैगपिकर्स को सही तरीके से संगठित किया जाए और उन्हें जरूरी जानकारी, प्रशिक्षण और पहचान दी जाए, तो वे स्वच्छता व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। इससे न केवल उनकी जिंदगी बेहतर होगी, बल्कि शहर भी ज्यादा साफ और व्यवस्थित रहेगा। इस अभियान में यह भी समझाया गया कि जब समाज के सभी लोगों को साथ लेकर काम किया जाता है, तो नतीजे और अच्छे आते हैं। रैगपिकर्स को मुख्यधारा में शामिल करने से कचरे का सही तरीके से निपटान होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें