पटौदी। गांव भोड़ाकलां से घोषगढ़ जाने वाले मार्ग पर विद्यालय के सामने बीते डेढ़ माह से सीवर का गंदा पानी फैला है। इसके चलते लोग नारकीय जीवन जीने पर विवश हैं। भोड़ाकलां में सीवर का निर्माण 2021 में शुरू होकर 2026 तक पूरा नहीं हो पाया है। गांव में ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तो बनाया गया लेकिन ड्रेनेज नजफगढ़ ड्रेन तक ले जाने के लिए पाइप लाइन नहीं डाली गई। इसके चलते सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी घोषगढ़ जाने वाले मार्ग पर भर रहा है। पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने कहा था कि एसटीपी से पाइप लाइन बिछाने के लिए सरकार से अनुमति मिल गई है। इसके बावजूद समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। संवाद