फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सवारी देखते ही बीच सड़क पर रोक देते हैं ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे से आ रहे वाहन चालक हो जाते हैं हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर ऑटो चालकों की मनमानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। नियमों की अनदेखी कर ऑटो चालक सवारी देखते ही सड़क के बीचों-बीच वाहन रोक देते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इस कारण कई बार हादसे की स्थिति बन जाती है और लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालक न तो ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं और न ही पीछे से आ रहे वाहनों की परवाह करते हैं। सड़क किनारे खड़ी सवारी को देखते ही बिना पीछे देखे अचानक ऑटो रोक दिया जाता है। ऐसे में पीछे से आ रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाता। कई बार अचानक ब्रेक लगाने से वाहन फिसल जाते हैं और चालक सड़क पर गिर जाते हैं।
विज्ञापन


राहगीर मौंटी के अनुसार बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ऑटो के अचानक रुकने से लोग घायल हुए हैं। कुछ मामलों में वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। इसके बावजूद ऑटो चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोग जब इसका विरोध करते हैं तो ऑटो चालक उल्टा बहस करने लगते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था होती है प्रभावित
एनआईटी एक निवासी चंद्रकांत ने बताया कि रोजाना दफ्तर, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य सड़कों पर यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था भी इससे प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस समस्या पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्टॉप पर ही सवारी बैठाने और उतारने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें