फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




उपचार के दौरान चालक की मौत, एक सवारी अस्पताल में उपचाराधीन
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास 22 मार्च की सुबह कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही ऑटो पलटने से चालक व एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि घायल एक युवक अस्पताल में उपचाराधीन है।
मृतक के चचेरे भाई अलखदेव महतो की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर-40 थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान मोतिहारी (बिहार) के सिसवा गांव निवासी नवल महतो (44) के रूप में हुई है। नवल दिल्ली के त्रिलोकपुरी में परिवार के साथ रहता था और ऑटो चलाता था। रविवार की सुबह वह आनंद विहार से गुरुग्राम सवारी लेकर गया था।
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे जब ऑटो झाडसा चौक के फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया, जिससे चालक नवल महतो व ऑटो में बैठी सवारी सुरेश घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 22 मार्च की शाम को उपचार के दौरान नवल महतो की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ऑटो को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें