गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ कौशल सीखने का भी अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग जल्द ही नई योजना शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत छात्रों को नजदीकी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के अनुसार, जिला स्तर पर टॉपर छात्रों का चयन कर उन्हें मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को इंडस्ट्री विजिट कराकर कंपनियों के कामकाज से भी परिचित कराया जाएगा। संवाज