फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ी की टक्कर लगने से पलटा ऑटो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-1 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पंजीकरण नंबर के आधार पर हुई गाड़ी की पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में बुधवार 13 मई की दोपहर को गाड़ी की टक्कर लगने से एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठी चार सवारियों को चोटें लगीं। इनमें से एक की गंभीर चोटें लगने के कारण देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत व्यक्ति के बेटे रितिक की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र सिंह (54) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में डीएलएफ फेज-1, सेक्टर-28 में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि हादसा सेक्टर-42/27 चौक के पास हुआ। गाड़ी के ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी ऑटो से टक्कर हो गई। डीएलएफ फेज-1 थाने के एएसआई हरविंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ऑटो को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान पंजीकरण नंबर के आधार पर कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें