फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार ने मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़की दौला के बोहडू राम चौक के पास कार सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक अंकेश (19) की एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। कार चालक ने शुरू में तो जिम्मेदारी निभाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन बाद में मौका पाकर वो अस्पताल से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना में आरोपी कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार का नंबर व चालक का नाम पुलिस के पास आ गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले संजेश कुमार ने दी है। ये अब ढोरका गांव में किराये पर रहकर ऑटो चलाते हैं। इनका सगा भतीजा अंकेश भी यहीं पर रहकर ऑटो चलाता था। बुधवार को अंकेश ऑटो लेकर दादी सती चौक सेक्टर-86 से सेक्टर-83 की ओर जा रहा था। बोहडू राम चौक के पास वो पहुंचा तो एलान मॉल की ओर से आए कार सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार ने घायल हालत में उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर संजेश भी अस्पताल पहुंचा और कार सवार ने अपना नाम राजस्थान के कोठपुतली निवासी मैनपाल बताया। कार का नंबर भी शिकायतकर्ता ने नोट कर लिया। कुछ देर बाद आरोपी मौके से भाग गया। निजी अस्पताल से घायल को सिविल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अब खेड़की दौला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें