सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर हुआ हादसा, 10 मिनट बाद पीछे से आ रही कार भी डिवाइडर से टकाराई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर एक ही स्थान पर दो वाहन टकराने से एक चालक घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार की सुबह सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर सोहना ढाणी फ्लाई ओवर पर सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से तेज गति से ऑटो टकरा गया। टक्कर लगने से ऑटो का पिछला हिस्सा करीब 60 फीसदी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में ऑटो चालक घायल हो गया है। ऑटो की टक्कर के करीब 10 मिनट बाद ही सोहना से तेज गति से जा रही कार चालक का ध्यान सामने से टकराए दो वाहनों की तरफ चला गया। जिससे कार रास्ते में बनी डिवाइडर से टकरा गई और कार आगे व पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना में अज्ञात कार चालक को मामूली चोट पहुंची है। जिसको गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।