फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कक्षा 9वीं से 12वीं की ऑनलाइन एनरोलमेंट की तिथियां निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय 13 अक्तूबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। राजकीय, अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय व गुरुकुल, विद्यापीठ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 13 अक्तूबर से आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100 रुपये विलंब शुल्क सहित नौ से 16 नवंबर और 200 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 से 24 नवंबर तक एवं 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 25 नवंबर से दो दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें