फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन की टक्कर से ऑटो सवार कंपनी कर्मी की मौत, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में बिहार के नवादा निवासी रंजन कुमार ने कहा कि वह सेक्टर-37 स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह खांडसा गांव में किराये पर रहता है। शुक्रवार की अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह डयूटी जाने के लिए एक ऑटो में बैठा था। उसके साथ कंपनियों में काम करने वाले अन्य कर्मी भी थे। नरसिंहपुर कट के पास सवारी उतारने के लिए चालक ने ऑटो को साइड में लगाया ही था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार रंजन कुमार, बिहार के बरौनी निवासी राकेश रंजन, निशा सिंह व अन्य युवक घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे को अंजाम देकर चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राकेश रंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रंजन कुमार, निशा सिंह व अन्य को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें