फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ध्यानार्थ : लोन रिकवरी के लिए कॉल कर देते थे गालियां व धमकी, कॉल सेंटर पर रेड कर 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन रिकवरी के लिए कॉल कर देते थे गालियां व धमकी, कॉल सेंटर पर रेड कर 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने की कार्रवाई, दिल्ली के मंगोलपुर में चल रहा था कॉल सेंटर, 2 युवतियां भी शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोन रिकवरी के लिए कॉल कर गाली व धमकी देने और व्हाट्सएप मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं। आरोपी मिलकर दिल्ली के मंगोलपुर में इस काम के लिए रिकवरी कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों में दिल्ली के करण विहार की विनीता, भाग्य विहार की सुचिता, बुध विहार का नितेश राठौड़ उर्फ अंकित, पवन गोला और रामा विहार का साहिल शामिल है। सभी की उम्र 22 से 27 साल के बीच है। आरोपियों को 29 जून को दिल्ली के मंगोलपुर से काबू किया गया।

साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को 22 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी। इसमें बताया गया कि कुछ अज्ञात लोग शिकायतकर्ता व उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल, व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के लोन की रिकवरी के नाम पर इनसे अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इनके द्वारा जानकारी से इनकार करने के बावजूद आरोपी लगातार अश्लील एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर धमकियां देते रहे। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता व उनके परिवार के सदस्यों को स्पैम/ओटीपी संदेश भेजे गए। उनकी निजी तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजकर डराने का प्रयास किया गया। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक थर्ड पार्टी रिकवरी कॉल सेंटर चलाते हैं। ऐसा कर ये वित्तीय संस्थानों से लोन लेने वाले ग्राहकों एवं उनके परिजनों को बार-बार कॉल एवं व्हाट्सएप मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। भुगतान का दबाव बनाने के लिए अश्लील एवं आपत्तिजनक गालियां देते थे, धमकी भरे संदेश भेजते थे। निजी फोटो साझा कर डराने का प्रयास करते थे और विभिन्न माध्यमों से लगातार कॉल कर पीड़ितों पर मानसिक दबाव बनाते थे, ताकि उनसे जबरन लोन की वसूली कराई जा सके।
एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले में टीम आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें