फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेल नर्सरियों में बायोमेट्रिक मशीन से होगी प्रशिक्षकों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। खेल विभाग हरियाणा ने प्रशिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था को और सख्त बनाने का निर्णय लिया है। जिला खेल अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अब सभी संबद्ध शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें अपने प्रशिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से ही दर्ज करेंगी।


महानिदेशक खेल विभाग हरियाणा, पंचकूला के आदेशानुसार यह कदम खेल नर्सरियों की पारदर्शिता और अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अभी तक कई संस्थानों में मैनुअल उपस्थिति दर्ज की जाती थी। इससे गड़बड़ी होने की संभावना बनी रहती थी। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी संस्था ने आगामी तीन दिन के भीतर बायोमेट्रिक मशीन खरीदकर हाजिरी शुरू नहीं की तो संबंधित नर्सरी को बंद करने की अनुशंसा विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के भविष्य और खेल व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए यह कदम जरूरी है। अब गुरुग्राम की सभी खेल नर्सरियों और प्रशिक्षण केंद्रों में उपस्थिति का एकमात्र आधार बायोमेट्रिक सिस्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें