गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित डीपीजी डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता सिंह ने ओजोन परत के महत्व को समझाते हुए की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस बोकन ने छात्रों को ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं, रजिस्ट्रार डॉ. अशोक गोगिया ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चेयरमैन राजेंद्र गहलोत, वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, डायरेक्टर डॉ. प्रिया शुक्ला, डीन एकेडमिक डॉ. धर्मवीर सिंह समेत सभी विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर उपस्थित रहे। डॉ. रीना, डॉ. प्रियंका, डॉ. रेखा, डॉ. ऋतु, डॉ. नलिनी, स्वाति और पूजा ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद