फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्नी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नूंह जिले में बढ़ते नशे का दुष्प्रभाव अब परिवारों को तोड़ने और घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने लगा है। तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव चीला से सामने आया एक मामला इसका ताजा उदाहरण है। जहां नशे की लत पूरी करने के लिए पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस संदर्भ में तावडू सदर थाना पुलिस ने नशेड़ी पति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नशे का आदी पति अपने नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए घर का सामान, अनाज और घरेलू उपयोग की वस्तुएं तक बेचता रहा। छह दिन पहले भी वह घर का इनवर्टर और बैटरी बेचने जा रहा था, जिसका पत्नी ने विरोध किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चाकू से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय घर में मौजूद छोटे बच्चों ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की और मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी और घायल महिला को तावडू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें