फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला

Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दी पुलिस को शिकायत, गाली-गलौच और जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव पथराली में बिजली चोरी की जांच के लिए गई बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिजली विभाग ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जेई जाहिद हुसैन, एएफएम चंदरसेन, एएलएम साबिर, तुलाराम, बलबीर, रामनिवास और बोलेरो चालक तुफैल बिजली चोरी की जांच के लिए गांव पथराली पहुंचे थे। जांच के बाद जब टीम वहां से लौट रही थी, तभी मुबारिक पुत्र हमीद, उसकी पत्नी, जफरूदीन पुत्र अब्दुल, उसकी पत्नी और दो बेटे, हबीब पुत्र हजीदा, ताहिर पुत्र अब्दुल और राहुल पुत्र शोदान ने टीम को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन




जेई से डायरी और मोबाइल फोन छीन लिया तथा एएलएम साबिर को गंभीर चोटें पहुंचाई। आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिससे बोलेरो वाहन को भी नुकसान पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने टीम को धमकी दी कि दोबारा आने पर जान से मार देंगे।
विज्ञापन




घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल है। इस मामले में एसडीओ बिजली वितरण निगम लिमिटेड फिरोजपुर झिरका घनश्याम दास ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रबंधक निखिल शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें