पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कार्रवाई शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के मूंढेता गांव में सड़क पर लगे ब्रेकर पर पत्थर और कांटे की लकड़ियां डालने का विरोध करने पर पिता व पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
नजीर पुत्र शकरुल्लाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को भाई मुनाजिर व पिता बाइक पर सवार होकर पिनगवां बाजार से अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने सड़क किनारे ब्रेकर लगाया हुआ था जिस पर कांटे की लकड़ियां व पत्थर डाले हुए थे। इनसे हादसों का डर था। जब भाई ने आरोपियों को ब्रेकर पर पत्थर व कांटे डालने से मना किया तो गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद भाई घर आ गए। थोड़ी ही देर बाद शाहिद, जाकिर, अकरम, खुर्शीद, मेनुद्दीन, राशिदा पत्नी शाहिद व तीन अन्य लोग डंडे व हथियार लेकर घर आ गए और जानलेवा हमला कर दिया। इस झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।