फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूली खेलों में छूटे खिलाड़ी पोर्टल पर फिर से करा सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को दी बड़ी राहत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए एक बार फिर से खेल पंजीकरण और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल खोल दिया है। विभाग के इस निर्णय से वे खिलाड़ी भी अब प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र हो सकेंगे, जो पहले निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण नहीं करा पाए थे।

ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं अभी जारी है। इस दौरान विभाग के संज्ञान में आया कि बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थान प्राप्त किया है, लेकिन समय पर पोर्टल पर पंजीकरण नहीं होने के कारण उनके आगे खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए निदेशालय ने छात्र पंजीकरण पोर्टल को 12 अगस्त तक खोलने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, स्कूलों के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के पंजीकरण के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल भी 9 अगस्त तक दोबारा खोल दिया गया है। जिला गुरुग्राम में सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जगदीश अहलावत ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रभारियों तथा खेल अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें