फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 28वीं डॉ जिगोरो कानो जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सनसिटी स्कूल और गुरु आरएसडी विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते दर्जनों पदक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-37 स्थित सनसिटी स्कूल में आयोजित 28वीं डॉ जिगोरो कानो जूडो चैंपियनशिप 2026 में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।



प्रतियोगिता में सनसिटी स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल के अथर्व एस, रायिर्थ, रित्वान, अविक, रेयांश वशिष्ठ, अद्वित, अनाइका और आर्यन ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, निवान, नाइशा, रेयांश सरीन, कियान सरीन, वेदांश, कर्मनदीप और वीराज कर ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओं में कुविरा, मणिकर्णिका, न्यारा, आशीवी, अनन्या, ईशानवी, इनायत, अनव, दर्श, अंश, सुहांश, सिहान, शौर्य, दिविज, अथर्व कम्बोज, करणवीर, वीराज प्रजापति, मुदित और रेयांश कपिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता में रेयांश वशिष्ठ को उनकी आयु वर्ग में बेस्ट जुडोका का विशेष सम्मान भी दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं, फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्रमपुर स्थित गुरु आरएसडी के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। सारिका, मयंक, कार्तिक, भूमिका, परी कुमारी, अंशुल और कल्प ने स्वर्ण पदक जीते। उर्वित, करीना और जसवीर ने रजत पदक हासिल किए। वहीं भविष्य, रितिक, ऋतुल, समर, हेमंत, लावण्या, युवान, कृष वर्मा, कुणाल और महक ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें