फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी-जटौली मंडी में शुरू होगी अटल किसान मजदूर कैंटीन : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आरती सिंह राव ने पटौदी मार्केट कमेटी के चेयरमैन के पदग्रहण कार्यक्रम में की शिरकत, कहा, राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें लगातार बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कैबिनेट मंत्री बुधवार को जटौली मंडी में मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज मोकलवास के पद ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आगामी फसल खरीद सीजन में पटौदी-जटौली मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व
स्वास्थ्य मंत्री ने चेयरमैन मनोज मोकलवास के कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि विधायक बनने और मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता जनता के बीच रहकर काम करना है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उन्होंने लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा में बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अस्पतालों में आधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सम्मानजनक और बेहतर वातावरण में उपचार उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी एवं भाजपा गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, भाजपा गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, जिला परिषद प्रमुख दीपाली चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का गुरुग्राम दौरा आज

गुरुग्राम। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव बुधवार 14 मई को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री सुबह 9 बजे सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेंगी, जहां वह स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री उप मंडल नागरिक अस्पताल हेलीमंडी में स्थापित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें