संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अशियाना हाउसिंग के किड-सेंट्रिक होम्स (केसीएच) में रहने वाले बच्चों ने इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कोलेबोरेशन (आईएएससी) के तहत एस्ट्रॉयड्स की खोज कर उपलब्धि हासिल की है। नासा से संबद्ध माइनर प्लैनेट सेंटर (एमपीसी) ने इन खोजों को प्रोविजनल स्तर पर मान्यता दी है।
यह उपलब्धि अशियाना के स्पेस क्लब कार्यक्रम के तहत मिली, जहां बच्चों ने एस्ट्रोमेट्रिका सॉफ्टवेयर की मदद से प्रशिक्षण लेकर अंतरिक्ष छवियों की समीक्षा की। इसमें 2022 और 2023 में कुल 45 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 23 बच्चों की खोजें प्रोविजनल स्तर तक पहुंचीं। अशियाना के ये किड-सेंट्रिक होम्स, बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं, जहां सीखने और खेलने की सुविधाएं घर के अंदर ही उपलब्ध हैं।