फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर एएसआई को पीटकर नाले में गिराया,तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र की निहाल कॉलोनी में सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे चार युवकों को रोकना एएसआई को भारी पड़ गया। नशे में धुत युवकों ने एएसआई को बेरहमी से पीटकर नाली में गिरा दिया। सिर में ईंट मारी और पास पड़ा खराब टीवी उनके ऊपर फेंका। तभी राइडर के पहुंचने पर दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस मुताबिक, बजघेड़ा थाना में तैनात एएसआई शस्त्र कुमार सरकारी गाड़ी पर चालक है। शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह होमगार्ड जवान के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र के निहाल कॉलोनी स्थित गली नंबर 4 में पहुंचे। जहां चार युवक सरेराह खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास में ही एक बिना नंबर की नई कार, और दो बाइक खड़ी थी। एएसआई ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी। आरोपी बोले वह इसी कालोनी के हैं और यहीं शराब पीएंगे। दोबारा टोकने पर एएसआई अभद्रता करते हुए मारपीट कर नाले में गिरा दिया। इसके बाद एक युवक ने सिर में उठाकर ईंट मारी और दूसरे ने पास में पड़ा खराब टीवी फेंककर मारा। इससे उनकी एक हाथ की उंगली कट गई। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल गिर गया। जिसे युवकों ने पैर से तोड़ दिया। तभी राइडर पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यह देखकर दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को वहीं पकड़ लिया। मारपीट होती देखकर स्थानीय लोग भी घर से बाहर निकल आए। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ थाने ले आई। पीड़ित एएसआई की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक फरार आरोपी की तलाश जारी
जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी न्यू पालम विहार की साहिब कुंज कॉलोनी निवासी दीपक, निहाल कॉलोनी निवासी राहुल और अनिल हैं। जबकि एक अन्य अनिल निवासी न्यू पालम विहार फरार है। पुलिस ने वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें