फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारा चढ़ते ही बाजार में बढ़ी कूलिंग उपकरणों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपकरण स्टॉक से बाहर, ऑनलाइन डिलीवरी में भी कई दिन लग रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी के चलते एसी, एयर कूलर और पंखों की मांग में अचानक उछाल देखने को मिला है। व्यापारियों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इन उत्पादों की बिक्री में इस साल लगभग 25 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती मांग के साथ ही कीमतों में भी 5 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। मई-जून की गर्मी का असर अप्रैल में दिखाई दे रहा है।
ग्राहकों को ऑनलाइन भी उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं।


कम बिजली खपत वाले उपकरणों को पसंद कर रहे ग्राहक
दुकानदारों का कहना है कि इस समय हालात ऐसे हैं कि कई मॉडल स्टॉक से बाहर हो चुके हैं और कंपनियां नई सप्लाई पूरी तरह से समय पर नहीं भेज पा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इंस्टॉलेशन और डिलीवरी में आ रही है, जहां सर्विस देने में समय लग रहा है। ग्राहकों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली बिल की चिंता के कारण इस बार ग्राहक एनर्जी-एफिशिएंट (कम बिजली खपत वाले) को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन




दुकानदारों ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ मांग और बढ़ेगी। इसका सीधा असर बाजार की कीमतों और सप्लाई चेन पर भी पड़ेगा। उपभोक्ता तेजी से कूलिंग उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में गर्मी के मौसम का दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

-

दुकानों पर उत्पादों की बिक्री में 25 से 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। तापमान बढ़ने के साथ उपकरणों की मांग और बढ़ेगी। अभी से छोटे फ्रिज का स्टॉक कम हो गया है, जिससे बाजार में उपलब्धता प्रभावित हो रही है। -अमिता पाठक
विज्ञापन


इस बार मांग बढ़ने के साथ कीमतें भी 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। गर्मियों को देखते हुए उत्पादों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहक कम बिजली खपत वाले उपकरणों को अधिक पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार में बदलाव दिख रहा है। -सन्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें