फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क पर भरा नाले का पानी, तीन महीने से परेशान कासन गांववासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांववासी बोले- मानेसर नगर निगम को बने पांच साल हो गए, बावजूद गांव में कोई खास विकास नहीं हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर को बने पांच साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कासन गांव की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। गांव की मुख्य समस्या सड़कों पर बह रहा नालों का पानी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।



गांववासियों ने बताया कि स्कूल को जाने वाली मुख्य सड़क पर तीन महीनों से पानी बह रहा है। इस वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। यह स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है। वहीं, पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मच्छरों और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गांववासियों ने बताया कि बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


-



बीते तीन महीने से सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार निगम से शिकायत की लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। -विजय, ग्रामीण निवासी
विज्ञापन


निगम की तरफ से इलाके में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -एडवोकेट विनोद चौहान


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें