फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जोनल राज्य स्केटिंग प्रतियोगिता में आर्या सैनी ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह और सात अक्तूबर को हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। अंडर-12 इनलाइन कैटेगरी में आर्या सैनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जिले में छह और सात अक्तूबर को दो दिवसीय हरियाणा जोनल राज्य स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।



अंडर-12 इनलाइन कैटेगरी में जिले की आर्या सैनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, फरीदाबाद की अवनि राठी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जिले की नमो तीसरे स्थान पर रहीं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य निर्णायक संदीप शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को हरियाणा राज्य और राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार किया जा रहा है। इस स्तर की प्रतियोगिताएं युवा स्केटर्स के आत्मविश्वास और प्रदर्शन को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें