फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का किया गया अभिनंदन

विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल कलाकार व अतिथि।
विज्ञापन
गुरुग्राम। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए सामाजिक संस्था मेघ मंडल संस्थान द्वारा चित्रांजली के छठे संस्करण का आयोजन किया गया। इस बार के संस्करण में विभिन्न प्रदेशों के 15 कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें दिलीप तामुली, हर्षवर्धन शर्मा, श्याम शर्मा, कल्याण प्रसाद जोशी, कन्हैयालाल फकीरचंद पटेल, मनीषा झा, एम अकरम खान, कृष्णप्रिया, अराधना टंडन, अनुराधा ठाकुर, नवल किशोर, सीमा भल्ला, संगीता सिंह, प्रशांत के सरकार, विज्ञान व्रत शामिल रहे। इनको कला एवं संस्कृति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संस्थान की सचिव विमलेश बृजवाल व रामा वर्मा थंपूराण ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय नियंत्रक एवं महा लेखापरीक्षक जीसी मुर्मू शामिल रहीं। सचिव विमलेश बृजवाल ने कहा कि राजा रवि वर्मा की कलाकृतियां हमेशा चित्रकारों द्वारा सराही जाएंगी, जो मूल अवधारणाओं, अलौकिक पद्धतियों पर आधारित हैं। वह कला के क्षेत्र में भारत के महान दूत थे, जिनकी चित्रकारियां वास्तविक एवं स्पष्ट रूपों में संस्कृति एवं आध्यात्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें