फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी की बाइक और अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से चोरी की गई तीन बाइक, एक मास्टर चाबी, एक कट्टा और एक कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।अपराध शाखा सेक्टर-39 ने नाकाबंदी के दौरान एक शातिर अपराधी को चोरी की बाइक और अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शराफत (25), निवासी मलाब फतेहपुर (नूंह) के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-34 की मार्बल मार्केट में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हीरो होंडा चौक के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक कट्टा, एक कारतूस और एक मास्टर चाबी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद की गईं।
विज्ञापन


शराफत ने स्वीकार किया कि वह नशा करने और चोरी का आदतन अपराधी है और उसने यह बाइक बादशाहपुर क्षेत्र से चुराई थी। उसने अवैध हथियार गुरुग्राम के ही एक व्यक्ति से 5,000 रुपये में खरीदा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही चोरी और छीनाझपटी के 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ सदर थाना में शस्त्र अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी शराफत को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि कट्टा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में और अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। - संदीप, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें