फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अर्जुन ने विश्व योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था प्रतियोगिता का उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुजरात के अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के युवा खिलाड़ी अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल जिले का बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। अर्जुन ने 18 से 28 आयु वर्ग के रिदमिक पेयर श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल की।



विश्व योगासन प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ चार जून को हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन किया था। पांच दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा एलीट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक अपने नाम किए। इनमें 109 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्जुन पिछले 10 वर्षों से आयुष विभाग गुरुग्राम में योग सहायक एवं प्रशिक्षक कोच अजीत कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी अर्जुन राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स, राष्ट्रीय खेलों तथा स्कूल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रशिक्षक अजीत कुमार सोलंकी ने अर्जुन की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना उसके लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले और देश के लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में अर्जुन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें