फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बेचने के बहाने बुलाकर दो युवकों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बेगमपुर-खटौला गांव में मंगलवार को कुछ युवकों ने पशु बेचने के बहाने दो भाइयों को बुलाकर बुरी तरह पीटा। आरोपी उन्हें जंगल में ले गए और वहां हॉकी व डंडे से मारकर फरार हो गए। इसमें एक युवक युवक गंभीर है। पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपियों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी। परिवार के लोग इसे कुछ दिन पहले बादशाहपुर इलाके में मीट व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से जोड़ रहे हैं। एसीपी क्राइम का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एक भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नूंह के घासेड़ा गांव निवासी सलीम पशु खरीदने-बेचने का काम करता है। चार दिनों से उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से युवक फोन कर पशु बेचने की बात कह बुला रहा था। मंगलवार दोपहर को सलीम व उसका छोटा भाई नासिर खटौला गांव पहुंचे। यहां युवक उन्हें पशु दिखाने के बहाने गांव से बाहर जंगल में ले गए जहां चार युवकों ने हॉकी-लाठी व डंडों से दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा। पीड़ित युवक आरोपी युवकों को 31 जुलाई को घासेड़ा गांव के मीट व्यापारी लुकमान से मारपीट के फरार आरोपियों से संबंध होने की शंका जता रहा है। घायल भाइयों को फिलहाल सेक्टर-10 जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बादशाहपुर थाना पुलिस समेत सीआईए यूनिट मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें