फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएमश्री नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र-2025-26 हेतु कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आगामी 10 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन वही छात्र कर सकते हैं, जिन्होंने सत्र-2024- 25, कक्षा दसवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो और उनकी जन्म तिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य राधा कृष्ण पंवार ने बताया कि छात्र आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से या विद्यालय में आकर करा सकते हैं। विद्यालय में विज्ञान वर्ग एवं कला वर्ग के ही छात्र आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान वर्ग में प्रवेश पाने हेतु विज्ञान विषय में 60% अंक इसी तरह गणित विषय में 60% अंक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई वर्ग के छात्रों को वरीयता दी जाएगी, यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो राज्य के किसी भी बोर्ड के पढ़े हुए छात्रों का भी प्रवेश लिया जाएगा। स्ट्रीम के अनुसार छात्रों की अलग-अलग मेरिट बनेगी। आवेदन विद्यालय के कार्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें